Glenn Maxwell Biography | ग्लेन मैक्सवेल बायोग्राफी

ग्लेन जेम्स मैक्सवेल एक ऑस्ट्रेलियाई पेशेवर क्रिकेटर हैं। वह एक प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर हैं जो ODI अंतर्राष्ट्रीय, T-20 अंतर्राष्ट्रीय और Test मैच प्रतियोगिताओं में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करते हैं।

ग्लेन जेम्स मैक्सवेल का जन्म 14 अक्टूबर साल 1988 को केव,विक्टोरिया,ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। मैक्सवेल की वर्तमान आयु साल 2023 तक 35 वर्ष है। ग्लेन जेम्स मैक्सवेल की राशि तुला है और धर्म ईसाई धर्म है। उनकी पत्नी का नाम विनी रमन है।

Glenn Maxwell Biography in hindi : ग्लेन जेम्स मैक्सवेल को कई लोग मैक्सी के नाम से भी जानते हैं वह 2012 से ऑस्ट्रेलियाई पेशेवर क्रिकेटर के रूप में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। ग्लेन जेम्स मैक्सवेल अपनी शानदार बल्लेबाजी, असामान्य स्ट्रोक और कौशल के लिए जाने जाते हैं।

मैक्सवेल को बचपन से ही क्रिकेट के प्रति अदम्य जुनून था और उन्होंने स्कूल के लिए खूब क्रिकेट खेला एक प्रतिभाशाली ऑलराउंडर के रूप में अपनी पहचान बनाने में उन्हें ज्यादा समय नहीं लगा उन्होंने महज 22 साल की उम्र में साल 2010 में विक्टोरिया में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया और ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता उनके शानदार प्रदर्शन से प्रभावित हुए।

ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मेंटन सेकेंडरी स्कूल से प्राप्त की, जबकि कॉलेज की शिक्षा मेलबर्न विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया में प्राप्त करते हुए उन्होंने चिकित्सा विज्ञान की पढ़ाई की।

उन्होंने मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया में फार्मासिस्ट के रूप में भी अभ्यास किया है। ग्लेन मैक्सवेल क्रिकेट के साथ-साथ पढ़ाई में भी बहुत होशियार हुआ करते थे, जिसके कारण उनके परिवार ने उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए कभी माना नहीं किया ।

इसे पढ़ें: शुभमन गिल जीवनी (Shubman Gill Biography in Hindi)

ग्लेन मैक्सवेल क्रिकेट खिलाड़ियों के परिवार से आते थे। उनकी मां का नाम जॉय मैक्सवेल है जो एक स्क्वैश खिलाड़ी थीं और उनके पिता का नाम नील मैक्सवेल हैं जो साल 1980 के दशक में विक्टोरिया के खिलाड़ी थे। ग्लेन के दो भाई बेन और डेनियल भी क्रिकेट खिलाड़ी हैं।

ग्लेन मैक्सवेल एक खुशहाल शादीशुदा आदमी हैं। उन्होंने 20 मार्च, साल 2022 को एक गुप्त समारोह में अपनी लंबे समय से प्रेमिका और भारतीय मूल की विनी रमन के साथ शादी के बंधन में बंध गए. जिसमें ईसाई और हिंदू परंपराओं का मिश्रण था। शादी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आयोजित की गई थी।

रमन विनी भारतीय मूल की तमिल हैं.इनका जन्म और पालन-पोषण मेलबर्न में हुआ और उनकी पास फार्मासिस्ट लाइसेंस भी है। मैक्सवेल और विनी रमन ने दो साल से अधिक समय तक डेटिंग के बाद फरवरी साल 2020 में इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की घोषणा की थी.

रमन विनी हमेशा इंस्टाग्राम पर अपनी और अपने सबसे अच्छे दोस्त मैक्सवेल की तस्वीरें और कभी-कभार रहस्यमय संदेश पोस्ट करती रहती हैं।

मैक्सवेल ने साल 2010 में विक्टोरिया प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया था , जिससे उनके पेशेवर क्रिकेट करियर की शुरुआत हुई थी. उनको अपनी आक्रामक बल्लेबाजी शैली और ऑफ-स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।

मैक्सवेल T-20 और एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI)क्रिकेट में माहिर हैं। मैक्सवेल ने साल 2010-11 सीज़न के दौरान ऑस्ट्रेलियाई एक दिवसीय घरेलू क्रिकेट में सबसे तेज़ 50 रन का रिकॉर्ड तोड़ा था । उन्होंने उस सीजन में सिर्फ 19 गेंदों में 50 रन बनाए थे.

ग्लेन मैक्सवेल एक ऑस्ट्रेलियाई ऑल-राउंड क्रिकेटर हैं। उनको एक सफल क्रिकेटर कहा जा सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक ग्लेन मैक्सवेल की नेटवर्थ पिछले कुछ सालों में जबरदस्त तेजी से बरती जा रही है ।

लेकिन वह जो भी कमाते हैं वह पूरी तरह से क्रिकेट खेलकर कमाते हैं। उनका दूसरा कोई इनकम सोर्स नहीं है क्रिकेट की अलाबा.ऑस्ट्रेलिया ग्लेन मैक्सवेल की भूमि है। उन्होंने इस देश में एक लग्जरी आशियाना खरीदा है जिसकी अनुमानित कीमत 10 करोड़ से 12 करोड़ रुपये है।

इसे पढ़ें: रचिन रविंद्र बायोग्राफी (Rachin Ravindra biography)

ग्लेन मैक्सवेल अक्टूबर साल 2023 में क्रिकेट विश्व कप में सबसे तेज़ शतक रन का नया रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ सिर्फ 40 गेंदों में अपना शतक रन पूरा किया था ।

उनका प्रतिभा सिर्फ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) में मेलबर्न स्टार्स जैसी टीमों के लिए खेल चुके थे ।

  • ग्लेन मैक्सवेल साल 2015 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के दौरान, उन्होंने “एक ऑस्ट्रेलियाई द्वारा सबसे तेज वनडे शतक” और विश्व कप इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।
  • उन्होंने साल 2013 में भारत के खिलाफ एक वनडे मैच के दौरान ग्लेन मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए संयुक्त रूप से सबसे तेज 50 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था।
  • उन्होंने साल 2017 में भारत के खिलाफ एक टेस्ट मैच में खेल के तीनों प्रारूपों में शतक दर्ज करने वाले ऑस्ट्रेलिया के दूसरे बल्लेबाज बनकर इतिहास रच दिया।
  • ग्लेन मैक्सवेल साल 2010 में हांगकांग क्रिकेट सिक्सेज़ प्रतियोगिता में, “प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट” का सम्मान जीता था।
  • ग्लेन मैक्सवेल ने फरवरी साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया के भारत के टी20 दौरे के दौरान तीन टी20 शतक रन बनाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई और दुनिया के तीसरे सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का रिकॉर्ड तोड़ा था।
  • उन्होंने साल 2014 इंडियन प्रीमियर लीग में उन्हें चार बार “मैन ऑफ द मैच” चुना गया था।
  • ग्लेन मैक्सवेल ने साल 2011 के “रयोबी वन-डे कप” में ऑस्ट्रेलिया के सबसे तेज़ घरेलू अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी का नया रिकॉर्ड बनाया था।
  • ग्लेन मैक्सवेल साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के श्रीलंका दौरे के दौरान, वह सलामी बल्लेबाज के रूप में अपने पहले टी20 मैच में शतक रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने और टी20 इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया था।

  • ग्लेन मैक्सवेल ने दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था । उन्होंने दिल्ली डियर डेविल्स के लिए सभी मैच नहीं खेले थे । सिर्फ दो मैच खेले थे .
  • साल 2014 के आईपीएल-7 में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी . इसके लिए उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया था ।
  • ग्लेन मैक्सवेल ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत एक तेज गेंदबाज के तौर पर की थी।
  • ग्लेन मैक्सवेल एक आक्रामक बल्लेबाज हैं
  • कुछ लोगों का मानना ​​है कि प्लेन मैक्सवेल का मैदान पर व्यवहार ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग जैसा है।

Q. मैक्सवेल कितने साल का है?

A: मैक्सवेल की वर्तमान आयु 35 वर्ष है। मैक्सवेल का जन्म 14 अक्टूबर साल 1988 को हुआ था।

Q. मैक्सवेल की पत्नी कौन है?

A: विनी रमन. मैक्सवेल ने साल 2022 में विनी रमन से शादी की

Q. मैक्सवेल का उपनाम क्या है?

A: मैक्सी, मैक, मैक्स

Q. क्या ग्लेन मैक्सवेल के कोई बच्चे हैं?

A: ग्लेन मैक्सवेल का एक बेटा है

Leave a comment